DUSU Election Result: ABVP ने केंद्रीय पैनल की तीन सीटें जीतीं, NSUI ने उपाध्यक्ष पद जीता

DUSU election result
DUSU election result

DUSU election result: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पदों में से तीन पर जीत हासिल की। बता दें कि शनिवार शाम को मतगणना समाप्त हो गई थी।

ABVP के तुषार डेढ़ा ने राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के उम्मीदवार हितेश गुलिया को हराकर DUSU अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

ABVP की अपराजिता को छात्र संघ का सचिव और सचिन बैसला को संयुक्त सचिव चुना गया है।

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर NSUI उम्मीदवार अभि दहिया ने जीत हासिल की।

DUSU election result

शुक्रवार को छात्रसंघ का चुनाव हुआ। डूसू चुनाव में हमेशा ABVP और NSUI के बीच सीधी टक्कर देखी गई है।

चुनाव में चार पदों के लिए 24 उम्मीदवार मैदान में थे।

केंद्रीय पैनल के लिए 52 कॉलेजों और विभागों में चुनाव EVM के माध्यम से कराए गए, जबकि कॉलेज यूनियन चुनावों के लिए मतदान कागजी मतपत्रों पर हुआ।

विश्वविद्यालय में 42 प्रतिशत मतदान हुआ। DUSU चुनाव में करीब एक लाख छात्र वोट देने के पात्र थे।

DUSU चुनाव आखिरी बार 2019 में हुए थे। 2019 के चुनाव में भी ABVP ने चार में से तीन सीटें हासिल की थीं।