मोदी कैबिनेट में जीपी नड्डा की एंट्री तो स्मृति और अनुराग ठाकुर बाहर 

नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के साथ ही मोदी ने इतिहास रच डाला। मोदी (Cabinet Ministers of India 2024) ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की।

  1. मोदी मंत्रिमंडल (Cabinet Ministers of India 2024) में भाजपा के बड़े नेता राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर और पीयूष गोयल शामिल हैं। ये सभी नेता Modi 2.0 में भी महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
  2. मोदी कैबिनेट में सबसे हैरान करने वाला नाम भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का है। नड्डा को बड़ा विभाग मिलने की संभावना है। जेपी नड्डा के कैबिनेट में शामिल होने के साथ ही अब ये भी कयास लगने शुरू हो गए हैं कि भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है।
  3. केरल में पहली बार कमल खिलाने वाले अभिनेता से राजनेता बने सुरेश गोपी को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। वहीं, पूर्वी दिल्ली से पहली बार सांसद बने हर्ष मल्होत्रा भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं।
  4. मोदी कैबिनेट (ministers of india 2024) में कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें शिवराज सिंह चौहान, एच.डी. कुमारस्वामी, मनोहर लाल खट्टर, जीतन राम मांझी और सर्बानंद सोनोवाल शामिल हैं।
  5. कैबिनेट में BJP के कई सहयोगी दलों को भी जगह मिली। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी, जनता दल सेकुलर (जेडीएस) से एचडी कुमारस्वामी, जेडीयू से राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह, टीडीपी से किंजरापु राम मोहन नायडू,  लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) से चिराग पासवान कैबिनेट मंत्री बने। वहीं, आरएलडी के जयंत चौधरी समेत कई और भाजपा सहयोगियों ने राज्य मंत्री और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।
  6.  दिलचस्प बात यह है कि शायद पहली बार है कि जब चुनाव के बाद किसी मुस्लिम सांसद ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली। हर आम चुनाव के बाद शपथ लेने वाली मंत्रिमंडल में कम से कम एक मुस्लिम सांसद होता था।
  7. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जिन राज्यों से चार या अधिक सांसद चुनाव जीते हैं उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली है। वहीं, गोवा और अरुणाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्यों को भी प्रतिनिधित्व मिला है।