राथर ने आगा सैयद मोहम्मद बाकिर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्हें एक प्रतिष्ठित शिया विद्वान और धर्मशास्त्री बताया गया है।

जम्मू :वरिष्ठ नेकां नेता और विधानसभा अध्यक्ष अब रहीम राथर ने प्रमुख शिया धर्मगुरु और धार्मिक विद्वान आगा सैयद मोहम्मद बाकिर अल-मूसावी के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में राथर ने आगा सैयद मोहम्मद बाकिर अल-मूसावी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक प्रतिष्ठित और सम्मानित शिया विद्वान और धर्मशास्त्री थे, जिन्होंने समाज के धार्मिक और सामाजिक जागरण में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आगा मूसावी का निधन जम्मू-कश्मीर के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

शोक संतप्त परिवार विशेष रूप से आगा सैयद महमूद, आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी और धार्मिक नेता आगा सैयद हसन मूसावी अल-सफवी के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए, राथर ने दिवंगत आत्मा की शांति और जन्नत में सर्वोच्च स्थान के लिए प्रार्थना की है। राथर ने जम्मू-कश्मीर में धार्मिक विचार, सामाजिक सद्भाव और सार्वजनिक सेवा के लिए आगा मूसावी के विशाल योगदान की प्रशंसा की है, जिसे लंबे समय तक गहरे सम्मान और भक्ति के साथ याद किया जाएगा।