अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर फैंस को दे रहे हैं तौफा

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज 9 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस को खास तोहफा मिला है। उनकी अगली फिल्म का एलान हो गया है। अक्षय की पिछली कई फिल्में फ्लॉप रही हैं। न एक्शन का दम दिखा न कॉमेडी काम आई। अब आगामी फिल्म में उन्होंने हॉरर पर दाव खेला है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ टाइटल का भी एलान हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं और करीब डेढ़ दशक बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन इस फिल्म के जरिए साथ काम कर रहे हैं
अक्षय कुमार की आगामी फिल्म का नाम ‘भूत बंगला’ है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और साथ ही वीडियो है। इसमें वे दूध से भरा कटोरा हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। एक्टर के कंधे पर काली बिल्ली सवार है। खिलाड़ी कुमार की यह फिल्म अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी।