अभी तक लोकसभा चुनाव के नतीजे में बीजेपी आगे कांग्रेस को भी जीतने की उम्मीद

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा के चुनाव की मतगणना में एनडीए लगातार बढ़त बनाए हुए। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election Result 2024 LIVE) के मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना शुरू हो चुकी है और रुझान सामने आना शुरू हो गए हैं। आज चुनावी नतीजे आने के साथ ही साफ हो जाएगा कि सत्ता पर कौन बैठेगा। एक तरफ एनडीए है तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन। हालांकि एग्जिट पोल्स में एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया है।

शिमला में कांग्रेस आगे चल रही है

 शिमला में कांग्रेस आगे चल रही है और भाजपा पीछे है। यहां विनोद सुल्तानपुरी आगे हैं।

दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा आगे

लोकसभा चुनाव के नतीजों की पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें…

I.N.D.I.A 44 सीटों पर आगे, एनडीए 24 पर

रुझानों में I.N.D.I.A 44 सीटों पर आगे तो वहीं एनडीए 24 पर आगे।

खरगे ने अधिकारियों को लिखा खुला पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के अधिकारियों (ब्यूरोक्रेसी) को एक खुला पत्र लिखा, जिसमें उनसे संविधान का पालन करने और बिना किसी डर, पक्षपात व किसी के प्रति दुर्भावना के देश की सेवा करने का आग्रह किया गया है।

कांग्रेस मुख्यालय में भी जश्न की तैयारी

एग्जिट पोल को नकारते हुए कांग्रेस अपनी जीत का दावा कर रही है। कांग्रेस मुख्यालय में भी जश्न की तैयारी शुरू हो गई है।

नतीजों से पहले बांसुरी स्वराज ने बिड़ला मंदिर में पूजा-अर्चना की

नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने चुनावी नतीजों से पहले आज बिड़ला मंदिर में पूजा-अर्चना की।

लोगों का फैसला हमें स्वीकार होगाः मनीष तिवारी

चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद और पार्टी उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा कि आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। लोगों ने अपनी राय जाहिर कर दी है। राय ईवीएम में बंद है। ईवीएम खुलेगी और राय सामने आएगी। जनता का जो भी फैसला होगा, उसे सभी को सम्मान के साथ स्वीकार करना चाहिए।