अमरनाथ यात्रा के लिए नया फूड मेन्यू तैयार, जंक फूड पर बैन, दाल-रोटी मिलेगी

अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा

1 जुलाई से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए इस बार प्रशासन ने खाने पीने की बस्तुओं को लेकर खास मेन्यू तैयार किया है। यात्रा के दौरान सुरक्षा का पूर्ण प्रभावी इंतजाम किया गया है और तीर्थयात्रियों को सुविधाजनक रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।

हैवी फूड पर पाबंदी

अमरनाथ यात्रा 2023 में नये फूड मेनू में इस बार तीर्थयात्रियों के लिए हैवी फूड पर पाबंदी लगाई गई है और ऑयली फूड का उपयोग नहीं होगा। इसके साथ ही, यात्रियों को लाइट खाना प्रदान किया जाएगा, जिसमें विभिन्न व्यंजन शामिल होंगे। ये व्यंजन लंगर में प्रदान किए जाएंगे और इसमें हर्बल चाय, कॉफी, कम वसा वाले दूध, फलों के रस, नींबू स्क्वैश, और वेजिटेबल सूप जैसी ड्रिंक्स शामिल होंगी। हल्के भोजन में भुने हुए चने, पोहा, उत्तपम, इडली, सामान्य दाल-रोटी, और चॉकलेट भी शामिल होंगे। साथ ही, खीर, जई, सूखे मेवे, और शहद भी सेवन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

अमरनाथ यात्रा के दौरान फास्ट फूड जैसे छोले-भटूरे, पूरियां, पिज्जा, बर्गर, डोसा, चाउमीन, और अन्य तले हुए भोजनों को अमरनाथ पवित्र गुफा के रास्ते में प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा, धार्मिक कारणों से मांसाहारी भोजन, शराब, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, धूम्रपान, और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन भी प्रतिबंधित होगा।

खाद्य स्टालों पर भोजन की सुविधा उपलब्ध

अमरनाथ यात्रा में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न लंगरों के साथ-साथ ट्रेक पर आने वाली दुकानों और खाद्य स्टालों पर भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी।

यह व्यंजन इंतजाम यात्रियों को अमरनाथ यात्रा के दौरान सुगमता और सुविधा प्रदान करने का एक प्रयास है। प्रशासन द्वारा इस तरह के इंतजामों से तीर्थयात्रियों को आसानी से अपने धार्मिक कर्तव्य का पालन करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें BREAKING: सीएम मान का बड़ा ऐलान, पंजाब को मिलेगी नई फोर्स