गृह मंत्री अमित शाह ने की दिल्ली और जम्मू के LG से बात, बारिश के कारण उत्पन्न स्तिथि की ली जानकारी

अमित शाह
अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी दिल्ली और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से मूसलाधार वर्षा के कारण उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात करके मूसलाधार बारिश के कारण बनी हालातों की जानकारी प्राप्त की। विशेष रूप से, अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की स्थिति की समीक्षा की, जो मूसलाधार बारिश के कारण पिछले दो दिनों से स्थगित हो रही है। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की।

दिल्ली में भी मूसलाधार बारिश के कारण विभिन्न इलाकों में जलभराव और सड़कों पर जाम की समस्या हो रही है। अस्पतालों, पार्कों, अंडरपास, बाजारों और अन्य स्थानों में भी जलभराव देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर सड़कों पर फंसे पानी और लोगों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसने शहर की जल निकासी प्रणाली को लेकर कई सवालों को उठाया है। तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

दिल्ली में जल निकासी के लिए नजफगढ़, बारापुला और ट्रांस-यमुना जैसे प्रमुख नाले हैं। इन नालों के माध्यम से यमुना नदी में पानी निकासी होती है। हालांकि, दिल्ली के पूर्वी क्षेत्र में यमुना के बाढ़ क्षेत्र का हिस्सा है, और बारिश के कारण पानी की अधिकता के कारण जल निकासी प्रणाली के काम नहीं कर रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें लगातार बारिश के कारण दिल्ली के सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे: सीएम अरविंद केजरीवाल