BREAKING: आतंकी संगठन KLF मुखिया अवतार सिंह खंडा की यूके में मौत

वतार सिंह खंडा की यूके में मौत
वतार सिंह खंडा की यूके में मौत

यू.के. से बड़ी खबर सामने आ रही है। खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल सिह का करीबी अवतार सिंह खंडा की विदेश में मौत हो गई है। आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (के.एल.एफ.) के प्रमुख अवतार सिंह ने आज बर्मिंघम के सैंडवेल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती था।

खंडा पर यूके में भारतीय तिरंगे का अपमान करने का आरोप है। जिसको लेकर NIA द्वारा जांच इभी जारी है। इसके अलावा खंडा नेही अमृतपाल को 37 दिनों तक छिपने में मदद की थी। खंडा को रणजोध सिंह के नाम से भी जाना जाता है, जो यू.के में एक राजनीतिक शरण चाहता था और तथाकथित खालिस्तान के लिए सिख नौजवानों को कट्टरपंथी बनाने में अहम भूमिका निभा रहा था।

कनाडा के वरिष्ठ लेखक गुरप्रीत सिंह सहोता ने उसकी मौत की पुष्टि की है।शुरुआती जांच में पता चला है कि खंडा को यू.के. में संदिग्ध हात में जहर दिया गया है।हालांकि मेडिकल रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।

अवतार सिंह खंडा का परिवार मोगा में रहता है।उसका पिता एक KLF आतंकी था जिसे 1991 में सुरक्षा बलों द्वारा मार दिया गया था। उसकी माता चरनजीत कौर एक स्कूल में टीचर है। उसकी एक बहन भी है। खंडा 2014 में इंग्लैंड गया था। उसकी बहन स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करती है। कुछ समय पहले जब अमृतपाल केस की जांच चल रही थी तो सुरक्षा एजेंसियों ने उसके परिजनों से पूछताछ की थी।

ये भी पढ़ें BIG NEWS: आज से नए स्टेशन पर रुकेंगी लुधियाना स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनें