आठ ओवर के बाद दिल्ली 69/1, शॉ की तूफानी बैटिंग, पीयूष के ओवर में दो चौके-एक छक्का लगाया

आज आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई और दिल्ली के लिए अब तक का सफर कुछ खास नहीं रहा है। एमआई की टीम अपने तीनों मैच हार चुकी है, जबकि दिल्ली को चार में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। आज सूर्यकुमार यादव की वापसी हो सकती है।

शॉ ने बदला गियर

आठ ओवर के बाद दिल्ली ने एक विकेट गंवाकर 69 रन बना लिए हैं। फिलहाल पृथ्वी शॉ 29 गेंद में 46 रन और अभिषेक पोरेल 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दिल्ली को 72 गेंद में 166 रन की जरूरत है। शॉ और पोरेल के बीच 26 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।

पावरप्ले खत्म

दिल्ली ने पावरप्ले में यानी शुरुआती छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 46 रन बनाए। पृथ्वी शॉ 27 रन और अभिषेक पोरेल आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दिल्ली को एकमात्र झटका डेविड वॉर्नर के रूप में लगा है। वह 10 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई को पांचवां झटका

मुंबई इंडियंस को 18वें ओवर में 181 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कप्तान हार्दिक पांड्या को एनरिक नॉर्त्जे ने फ्रेजर मैकगर्क के हाथों कैच कराया। वह 33 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बना सके। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर पांच विकेट पर 183 रन है। फिलहाल टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड क्रीज पर हैं।

मुंबई को दूसरा झटका

आठवें ओवर में 81 के स्कोर पर मुंबई को दूसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना कैच आउट हुए। उन्हें नॉर्त्जे ने फ्रेजर मैकगर्क के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार का यह इस सीजन का पहला मैच था। इससे पहले सातवें ओवर में रोहित 49 रन बनाकर आउट हुए थे। नौ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 92 रन है। फिलहाल हार्दिक पांड्या नौ रन और ईशान किशन 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं।