इंदौर में एक पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव, आत्महत्या थी या हत्या पुलिस कर रही पड़ताल

इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन क्षेत्र मेें एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। युवक कौन है और उसने आत्महत्या की या उसे हत्या के बाद पेड पर लटकाय गया। पुलिस इसकी पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस को युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैै। बाणगंगा पुलिस को सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव पेड़ पर लटका है। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने फंदे से युुवक को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई हैै। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला ही मान रही है। पुलिस ने इंदौर के आसपास के जिलों के गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई है,ताकि मृतक के बारे में जानकारी पता चल सके।