इस तारीख को बुध गोचर से बनेगा पंचग्रही योग, इन 4 राशियों की बल्ले-बल्ले

बुध ग्रह के राशि परिवर्तन करने से बड़ा बदलाव होने वाला है। इससे वृष राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य, शुक्र और गुरु विराजमान हैं। बुध के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा। दरअसल 31 मई को दिन के 11:49 बजे बुध के वृष राशि में आने से चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। वहीं कुछ समय के लिए वृष राशि में ही सूर्य, गुरु, शुक्र, बुध और चंद्रमा की युति पंचग्रही योग बनाएगी। यह योग कुछ राशियों को शुभ फल देगा, तो एक ही राशि में पांच ग्रहों का होना कुछ राशियों के लिए अशुभ फल भी देगा।

भोपाल के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज किशोर बताते हैं कि बुध ग्रह का वृष राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी है। ज्योतिष शास्त्र मुताबिक, ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग बनाते हैं। इसका असर हमारे जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। इससे कुछ राशियों का भाग्य जग सकता है, साथ ही धन-दौलत में भी बढ़ोतरी के योग बनते हैं। चतुर्ग्रही और पंचग्रही योग का प्रभाव एक महीने तक देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बुध गोचर से जिन चार राशियों को फायदा मिलेगा, वह हैं- वृष, धनु, मकर और कन्या राशि।

वृष राशि – ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज किशोर ने कहा कि 31 मई को चतुर्ग्रही राजयोग से वृष राशि के जातकों की किस्मत चमक उठेगी। भाग्य हर कार्य में साथ देगा। बिजनेस-नौकरी में लाभ होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है।

धनु राशि – 31 मई के बाद धनु राशि के जातकों के घर में मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य का भंडार भरा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। धनु राशि वाले आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।

मकर राशि – मकर राशि वालों को 31 मई के बाद धन लाभ के कई अच्छे मौके मिलेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन में मधुरता बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी की तलाश पूरी होगी।

कन्या राशि – 31 मई के बाद जीवन में कई महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव होंगे। आय और खर्च के बीच संतुलन बना रहेगा। पैसा आने के नए मार्ग खुलेंगे। छात्रों को शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वहीं व्यापारियों के लिए भी 31 मई के बाद अच्छा समय आने वाला है।