ईद की छुट्टी में जाना है घूमने तो इन जगहों का बनाएं प्लान

ईद अप्रैल के महीने में है। इस महीने बहुत अधिक गर्मी या सर्दी का मौसम नहीं होता है। ईद के मौके पर परिवार संग घूमने जाने की योजना है तो कम वक्त में और बजट में इन जगहों की यात्रा कर सकते हैं।

आगरा

ईद की छुट्टी पर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की यात्रा कर सकते हैं। यहां दुनिया का आठवां अजूबा और विश्व धरोहर ताज महल स्थित है। ताजमहल की खूबसूरती देखने के साथ ही फोटोग्राफी का लुत्फ उठा सकते हैं। कुछ दूरी पर ही पुराना किला है। इस किले की सुंदर नक्काशी, बड़े गुंबदों के बीच फोटो क्लिक करा सकते हैं और छुट्टी को एन्जॉय कर सकते हैं। एक दिन में आगरा के कई पर्यटन स्थलों को घूमा जा सकता है। यहां का मुगल गार्डन भी दृशनीय स्थल है।

लखनऊ

ईद के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ घूमने के लिए भी जा सकते हैं। लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा, रूमी दरवाजा, जनेश्वर मिश्र पार्क, लोहिया पार्क. आंबेडकर पार्क और रेजिडेंसी समेत कई ऐतिहासिक और दार्शनिक स्थल हैं। लखनऊ में स्थित ऐशबाग ईदगाह सबसे बड़ी ईदगाह है। इसे भी देखने के लिए जा सकते हैं।

कानपुर

कानपुर में ऐतिहासिक और शाही पार्क है, जहां परिवार संग जा सकते हैं। फूल बाग में एक ऐतिहासिक इमारत है, जिसे ब्रिटिश काल में बनवाया गया था। ईद के मौके पर फूल बाग को एक्सप्लोर करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां दर्जन से अधिक किस्म के फूलों को देख सकते हैं। एक दिन की छुट्टी में यहां पिकनिक मनाने जा सकते हैं।

दिल्ली

दिल्ली या आसपास के रहने वाले हैं तो हज़रत निजामुद्दीन की दरगाह, जामा मस्जिद, फतेहपुर मस्जिद, चांदनी चौक, लाल किला, इंडिया गेट घूमने जा सकते हैं। यहां स्थित पुराना किला की सैर कर सकते हैं।