उदयपुर में आगजनी, अजमेर में दुकानें बंद; कुछ इस तरह से सुखदेव सिंह ​की हत्या को लेकर राजपूत समुदाय में आक्रोश

उदयपुर में आगजनी, अजमेर में दुकानें बंद; कुछ इस तरह से सुखदेव सिंह ​की हत्या को लेकर राजपूत समुदाय में आक्रोश
उदयपुर में आगजनी, अजमेर में दुकानें बंद; कुछ इस तरह से सुखदेव सिंह ​की हत्या को लेकर राजपूत समुदाय में आक्रोश

बता देंं कि खबर यह है कि राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मौत के बाद मंगलवार को जयपुर में हड़कंप मच गया। शहर में भारी ासतादाद में पुलिस बल तैनात गए।सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आवास पर उनसे मिलने के बहाने पहुंचे तीन बदमाशों ने उनपर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई। उनके निधन पर राजपूत समुदाय में जबरदस्त आक्रोश पैदा हो चुका है। इसके घटना के विरोध में राजपूत समाज ने आज राजस्थान बंद का आह्वान किया है।राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Karni Sena Chief) के अध्यक्ष की हत्या की न्यायिक जांच की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया गया है। मंगलवार को जयपुर के कई इलाकों में राजपूत समुदाय के लोगों ने आक्रोश जाहिर किया है। मेट्रो मास अस्पताल के बाहर लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किए। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को इसी अस्पताल में लाया गया था।
सुखदेव सिंह की हत्या पर वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं ने दुख जाहिर की है।
राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में करणी सेना के सदस्यों ने मध्य प्रदेश के भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया।
जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सूरज पाल अमू ने कहा, ”मेरे भाई सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का शव यहां अस्पताल में पड़ा है। हम प्रशासन से दोषियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। जब तक हमें न्याय नहीं मिलता, हम शव नहीं लेंगे।
उन्होंने आगे कहा,”सुरक्षा के लिए गोगामेड़ी का अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया। हमारा प्रदर्शन नहीं रुकेगा। इसके लिए अशोक गहलोत और उनके अधिकारी जिम्मेदार हैं। घटना एक पुलिस स्टेशन के 500 मीटर के भीतर हुई।”
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में उदयपुर के सेवा आसाराम चौक पर राजपूत समुदाय के सदस्यों ने टायर जलाए।