एनडीए में होने को लेकर चंद्रबाबू नायडू ने अटकलों पर लगाया विराम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकसभा चुनाव के रिजल्ट सामने आने के बाद अब सरकार बनाने की बारी है। एनडीए के पास 293 सीटें है। उम्मीद लगाई जा रही है कि तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। एनडीए की बैठक में सरकार गठन पर चर्चा होगी। वहीं, आई.एन.डी.आई. गठबंधन की बैठक में विपक्षी नेता आगे की रणनीति बनाएंगे। 

सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे किशोरी लाल शर्मा

अमेठी से कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे।

भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है: रमेश पोखरियाल निशंक

भाजपा नेता रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “हमने अकेले ही सभी की संयुक्त सीटों से अधिक सीटें जीती हैं। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और अन्य सभी पार्टियां मिलकर भी हमारी सीटों के करीब नहीं पहुंच सकतीं।”

यह भाजपा के लिए अविश्वास प्रस्ताव है: मनीष तिवारी

चंडीगढ़ से नवनिर्वाचित कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “मैं भारत के सभी गठबंधन सहयोगियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। अगर आप इस चुनाव को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य से देखेंगे, तो आप देखेंगे कि यह भाजपा के लिए अविश्वास प्रस्ताव है।”

 

चंद्रबाबू नायडू पहुंचे

 टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू  पहुंचे। आज एनडीए की होने वाली बैठक में वो शामिल होंगे।

 

दिल्ली के लिए रवाना हुए नीतीश-तेजस्वी

 दिल्ली में आज एनडीए और आई.एन.डी.आई. की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पटना से रवाना हो चुके हैं। गौरतलब है कि दोनों नेता एक ही फ्लाइट में  दिल्ली के लिए रवाना हुए।

 

मैं बहुत खुश हूं: चंद्रबाबू नायडू

 दिल्ली रवाना होने से पहले चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “आज मैं दिल्ली जा रहा हूं। चुनाव संपन्न होने के बाद, दिल्ली जाने से पहले यह मेरी पहली प्रेस वार्ता है। मतदाताओं के समर्थन से मैं बहुत खुश हूं। राजनीति में उतार-चढ़ाव आम बात है। इतिहास में कई राजनीतिक नेताओं और पार्टियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। यह एक ऐतिहासिक चुनाव है। यहां तक ​​कि विदेश से भी मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए अपने गृहनगर लौटे हैं।”