कांग्रेस ने हिमाचल भेजा अपना ‘चाणक्य’, कर्नाटक और गुजरात में बचाई थी पार्टी की साख

हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को मिली जीत के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। हिमाचल में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज (28 फरवरी) कहा कि चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सुक्खू सरकार ने शासन करने का नैतिक अधिकार खो दिया है।
साल 2018 में कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में ना भाजपा ना कांग्रेस, किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि, बीजेपी बहुमत से पीछे थी। डीके शिवकुमार की राजनीतिक कौशल और रणनीति की वजह से कांग्रेस और जेडीएस का एक भी विधायक पाला नहीं बदल सका, जिसकी वजह से येदियुरप्पा सरकार बनती-बनती रह गई।
गुजरात के राज्यसभा चुनाव में उन्होंने अहमद पटेल को जिताने में एक अहम भूमिका निभाई थी। अहमद पटेल को राज्यसभा भेजने की जिम्मेदारी लेते हुए अहमद पटेल ने गुजरात कांग्रेस के सभी 44 विधायकों को बेंगलुरु में अपने रिसॉर्ट में भेज दिया। इसका असर ये हुआ कि एक भी विधायक पाला नहीं बदल सका।