किंग इज बैक…’ बेटे के जन्म के बाद लंदन से भारत लौटे Virat Kohli, मगर लुक में बदलाव देख हैरत में यूजर्स

क्रिकेट की दुनिया के बादशाह विराट कोहली (Virat Kohli) पिछले एक महीने से लंदन में हैं। बेटे अकाय के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और वामिका के साथ वह लंदन शिफ्ट हो गए। बीते दिनों खबरें आ रही थीं कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) से पहले विराट इंडिया वापस आ सकते हैं। हालंकि, कुछ ने इस अफवाह भी मानी थी क्योंकि बेटे के जन्म के बाद स्टार क्रिकेटर के इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज उन्होंने छोड़ दी थी। 

अब क्रिकेटर मुंबई में स्पॉट हुए हैं। बेटे के जन्म के बाद यह पहली बार है, जब को इंडिया में देखा गया हो। ब्लैक टी शर्ट और व्हाइट पैंट में कैप लगाए एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख जहां फैंस ने हार्ट इमोजी दी है, तो वहीं कुछ को अनुष्का और बच्चों की भी घर वापसी का इंतजार है। एक यूजर ने लिखा, ‘किंगडम में किंग की वापसी।’ वहीं, एक ने कमेंट किया, ‘किंग कोहली इज बैक।’

अकाय के जन्म के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस दी है। उनकी घर वापसी देखकर फैंस जितने खुश हैं, उतने ही हैरान भी। दरअसल, विराट को सफेद दाढ़ी में देखा गया। यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा कि इतनी जल्दी विराट की दाढ़ी सफेद हो गई है। किसी ने कमेंट किया कि विराट अब बुड्ढे हो रहे हैं, तो किसी ने लिखा, ‘दाढ़ी पूरी सफेद हो गई है।’