क्या ‘चौकीदार’ वाला असर डालेगा ‘मोदी का परिवार’, भाजपा ने इसे कैसे बनाया 2024 का बड़ा हथियार?

आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किसी भी दिन हो सकता है। इधर तमाम सियासी दलों ने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को ‘इंडिया’ गठबंधन ने बिहार में मेगा रैली की। इसी रैली में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी टिप्पणी की कि जिससे विवाद खड़ा हो गया है। अब भाजपा ने इसे मुद्दा बनाते हुए सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ नाम से अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी एक्स प्रोफइल के आगे ‘मोदी का परिवार’ जोड़ रहे हैं। 

ऐसा ही कुछ 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भी देखा गया था तब भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ नाम से अभियान चलाया था। नतीजे सामने आए तो इसका असर भी दिखा और भाजपा 2014 के मुकाबले 2019 में और भी बड़े अंतर से जीती। 



आइये जानते हैं कि 2019 में चलाया गया ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान क्या था? चुनाव में इसका क्या असर हुआ? अबकी बार लालू यादव के किस बयान ने विवाद खड़ा कर दिया? अब पलटवार में भाजपा ने क्या अभियान शुरू किया है?