क्या परिवार और पार्टी में सबकुछ ठीक है?’ प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पर BJP नेता का नया दावा

लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली, दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, इस चुनाव में कांग्रेस ने ना तो प्रियंका गांधी और ना ही उनके पति रॉबर्ट वाड्रा चुनाव लड़ रहे हैं। पति-पत्नी को टिकट न मिलने पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। 

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि भले ही परिवार और पार्टी की बात है, लेकिन इन लोगों में चुनाव लड़ने की तड़प दिख रही है। वहीं, दूसरी बार इन नेताओं को जनता द्वारा नकार दिया जाता है। इससे ये सवाल खड़ा होता है कि क्या परिवार और पार्टी में सब ठीक है।

कांतिलाल भूरिया के बयान पर अनुराग ठाकुर ने उठाए सवाल

भाजपा नेता ने आगे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया के एक विवादित बयान पर पलटवार किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि बार-बार कांग्रेस नेताओं द्वारा कहा जाता है कि अगर आपके ज्यादा पत्नियां ज्यादा बच्चे होंगे तो आपको ज्यादा संसाधन दिए जाएंगे।

वहीं, अनुराग ठाकुर ने सैम पित्रोदा के विरासत कर वाले बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आखिर कांग्रेस देश की जनता से क्या-क्या लेना चाहती है। कुछ दिनों पहले सैम पित्रोदा ने विरासत कर की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिका में विरासत कर लगाया जाता है।