खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, 11 लोग घायल

बता दें कि जम्मू संभाग के जिला रियासी में सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए हैं। जिले के चसाना तहसील की धामनी इलाके में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इससे दो लोगों की मौत हो गई। वाहन में सवार 11 अन्य लोगों को चोटें आईं। इलाज के लिए घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ चसाणा के थाना प्रभारी सुमन सिंह ने बताया कि वाहन बलमतकोट से बद्धल गांव जा रहा था। सुबह करीब छह बजे धामिनी के पास वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे का पता चलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।