चंडीगढ़ में बजा हवाई सायरन।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को हवाई हमले का सायरन बजाकर लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की।

“वायुसेना स्टेशन से संभावित हमले की हवाई चेतावनी प्राप्त हुई है।

चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “साइरन बजाए जा रहे हैं। सभी को घर के अंदर रहने और बालकनी से दूर रहने की सलाह दी गई है।”

यह घटनाक्रम भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुआ है।