चक्रवात ‘रेमल’ खतरनाक तूफान में तब्दील, इन राज्य में हाई अलर्ट!

आपकी जानकारी के लिए बता दे की बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ चक्रवात ‘रेमल’ (Cyclone Remal) रविवार आधी रात को लैंडफाल करेगा। इसे लेकर बंगाल में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। कोलकाता एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। राज्य के तटीय इलाकों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 12 टीमों को तैनात किया गया है। नौसेना व भारतीय तटरक्षक बल भी अलर्ट पर है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, चक्रवात (Cyclone Remal) इस समय बंगाल की खाड़ी से 270 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में है। इसके रविवार आधी रात को बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपूपाड़ा के बीच के तटवर्ती इलाकों से होकर गुजरने का पूर्वानुमान है। इसके प्रभाव से बंगाल के विभिन्न जिलों में अति भारी बारिश की आशंका है। 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

कोलकाता समेत बंगाल के विभिन्न जिलों के आसमान में रविवार सुबह से ही बदली छाई हुई है औऱ तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई है। बीच-बीच में बारिश भी हो रही है। चक्रवात के बाबत राज्य सचिवालय नबान्न में कंट्रोल रूम खोला गया है।

मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार को बंगाल और उत्तरी ओड़िशा के तटीय जिलों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी है। बंगाल के दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन दो जिलों में बड़े नुकसान की आशंका है।

रेमल के बीच भारतीय तटरक्षक बल ने लोगों को किया सतर्क

भारतीय तटरक्षक बल चक्रवात रेमल के आने पर कड़ी निगरानी रख रहा है और आपदा प्रतिक्रिया दल, जहाज और होवरक्राफ्ट को स्टैंड बाई सूचना पर तैयार रखा गया है, ताकि प्रभाव के बाद की चुनौतियों से निपटा जा सके।

रेमल के कारण दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश और तेज हवाएं

चक्रवात रेमल पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में पहुंच गया है। इसके कारण दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही है।

120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी

चक्रवात के बांग्लादेश और आसपास के बंगाल के तटों तक पहुंचने के बाद 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, तटीय इलाकों में 27 और 28 मई को मध्यम दर्जे से लेकर भारी वर्षा होगी।