चीन की दादागिरी : ताइवान की समुद्री सीमा में घुसे 46 चीनी सैन्य विमान

  1. चीन की दादागिरी : ताइवान की समुद्री सीमा में घुसे 46 चीनी सैन्य विमान ताइवान में चीन की दादागिरी थमने का नाम नहीं ले रही हैताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 46 चीनी सैन्य विमान शुक्रवार को ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा पार कर गये। चीन ने यह हरकत द्वीप के चारों ओर ‘दंड’ अभ्यास के दौरान की। चीन ने ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के बयान के जवाब में शुक्रवार को ‘दंड’ अभ्यास के दूसरे दिन का आयोजन किया।

वहीं, लोकतांत्रिक रूप से शासित द्वीप के कुछ निवासियों ने रॉयटर्स को बताया कि वे बीजिंग के दबाव के बावजूद अपना जीवन सामान्य तरीके से जीना जारी रखेंगे।

चीन ने अमेरिका को चेताया

एक अनाम अमेरिकी अधिकारी द्वारा बीजिंग से क्रॉस-स्ट्रेट स्थिति पर संयम बरतने का आग्रह करने के बाद चीन ने शुक्रवार को अमेरिका को चेतावनी दी कि ताइवान की स्वतंत्रता की दिशा में प्रयास एक ‘डेड एंड’ है और इसका केवल उल्टा असर पड़ेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने शुक्रवार को एक नियमित मीडिया ब्रीफिंग में कहा,

इसके अलावा ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास और अमेरिकी आधिकारिक टिप्पणियों के बारे में एक सवाल के जवाब में वांग वेनबिन ने कहा कि ‘ताइवान चीन का ताइवान है’ और इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की टिप्पणी करना अमेरिका का काम नहीं है।