चुनाव नतीजे के बाद राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस ने मुद्दों पर लड़ा चुनाव’

लोकसभा चुनाव नतीजे के बाद राहुल गांधी ने कहा ‘अंत में मैं आपको कह दूं कि इस संविधान को बचाने का काम भारत के सबसे गरीब लोगों ने किया है। किसानों ने किया है, मजदूरों ने किया है, दलितों ने किया है, आदिवासियों ने किया है। बहुत सारे लोग इसे बचाने में चुप रह गए थे। लेकिन गरीब लोगोें ने इसे बचा लिया है। हम उनसे कहना चाहते हैं कि जो हमने आपसे वादे किए थे, वो हम पूरे करेंगे। जातिगत जनगणना, महालक्ष्मी योजना ये हमारे वादे थे। हम इन्हें पूरा करेंगे।’ तेदेपा और जदयू का साथ लेने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा ‘हमने पहले भी कहा है कि हम अपने साथियों के साथ बैठक करेंगे। कल वह बैठक होगी और इस पर जवाब दिया जाएगा। हम अपने साथियों की इज्जत करते हैं और इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।’

देश की जनता संविधान से छेड़छाड़ नहीं चाहती’

राहुल गांधी ने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी के हर नेता ने 2-3 सीटें कीं। सबसे पहले हमने इंडिया गठबंधन के साथियों का सम्मान किया और हम एक होकर लड़े। हमने हिंदुस्तान की जनता को एक नया विजन दे दिया है। इंडिया गठबंधन ने हिंदुस्तान को सांस दे दी है। जो आरक्षण पर,  संविधान पर भाजपा ने हमला किया। गरीबों पर, अदाणी जी के आपने स्टॉक देखे आज। मोदीजी की हार होती है तो स्टॉक मार्केट कहता है कि मोदीजी गए तो अदाणी गए। देश ने सीधे तौर पर कहा है कि हम पीएम मोदी और अमित शाह को इस देश को चलाते नहीं देखना चाहते। हम उन्हें संविधान से छेड़छाड़ करते नहीं देखना चाहते। मैं सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं।’

जनता ने हमारा साथ दिया’

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ‘जहां तक आप हमारी मदद कर सकते थे। वहां तक आपने की। यह चुनाव इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ी। ये चुनाव हम भाजपा, एक राजनीतिक दल, भारत के संस्थान, भारत का जो गवर्नेंस का स्ट्रक्चर है। ईडी, सीबीआई, आधी न्यायपालिका उन सबके खिलाफ लड़े। क्योंकि इन सभी संस्थाओं को नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने डराया धमकाया। प्रेस की तो मैं बात कहता रहा हूं। मैं हमेशा कहता हूं कि आपका रोल रहना चाहिए। आपनके इमोशंस कहां थे, हमें मालूम है। लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं आपको सच बताऊं तो मेरे दिमाग में पहले से था कि जब इन्होंने हमारा मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला, बैंक अकाउंट सीज किया। मेरे दिमाग में था कि हिंदुस्तान की जनता अपने संविधान की रक्षा के लिए लड़ जाएगी। और वही हुआ। मैं अपने इंडिया गठबंधन के साथियों, कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं। आपने संविधान को बचाने का सबसे बड़ा कदम ले लिया है।’

खरगे ने गांधी परिवार को कहा धन्यवाद

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ‘लोगों को ये विश्वास हो गया था कि मोदीजी को एक मौका और मिला तो अगला हमला संविधान और लोकतंत्र पर होगा। खुशी इस बात की है कि भाजपा इस षड़यंत्र में सफल नहीं हो पाई। मैं इस मौके पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का धन्यवाद करना चाहता हूं। इन्होंने दिन रात देश में कैंपेन किया और हमें यहां तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।’

खरगे ने कहा कि ‘भाजपा ने विपक्ष को दबाने की कोशिश की और जो नहीं दबे उन्हें तोड़ दिया। हम इंडिया गठबंधन के साथियों का धन्यवाद करना चाहते हैं। हमारे लाखों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के लिए प्रचार किया और एक दूसरे की मदद की। हमें आने वाले दिनों में लोगों के अधिकारों और संविधान के बचाव के लिए सीमाओं को बचाने के लिए, लोगों के हितों के लिए यह अभियान जारी रखना होगा।

भाजपा ने एक चेहरे और कांग्रेस ने मुद्दों पर चुनाव लड़ा’

खरगे ने कहा ‘भाजपा ने एक व्यक्ति और एक चेहरे के नाम पर वोट मांगा। जो व्यक्ति बार बार अपने नाम से ही वोट मांगते थे, उनकी ये बहुत बड़ी हार है। ये उनको बड़ा नुकसान हुआ है। आप जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी और हमारे इंडिया गठबंधन ने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। सरकारी मशीनरी ने अवरोध डाला। फिर भी कांग्रेस पार्टी का सकारात्मक कैंपेन जारी रहा। हमने बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों की बदहाली और सरकारी संस्थाओं की बदहाली को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़े। लोगों ने हमारा समर्थन किया। प्रधानमंत्री ने जिस तरह का अभियान चलाया, वह इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। कांग्रेस ने जो हमारे घोषणापत्र को लेकर झूठ फैलाया, उसका जनता ने जवाब दिया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लोगों की समस्याओं को सुना गया