जम्मू—कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने किया जोरदार प्रदर्शन, भाजपा पर लगाया यह बड़ा आरोप

नेशनल पैंथर्स पार्टी
नेशनल पैंथर्स पार्टी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खबर यह है कि जम्मू में सोमवार को पैंथर्स पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे हर्ष देव सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर को प्रयोगशाला में तब्दील कर दिया है और यहां नए-नए प्रयोग बस किए जा रहे हैं। लोगों के हक नहीं मिल रहे। जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। हर्ष देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा लगातार लोकतंत्र का गल घोंट रही है। जम्मू कश्मीर के नाम पर दूसरे राज्यों में भाजपा वोट मांग रही है, लेकिन यहां तो लोगों को बुनियादी हक तक नहीं मिल रहे और न ही यहां पर चुनाव कराए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया गया कि प्रदेश में भाजपा तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके साथ ही पैंथर्स नेता ने आरोप लगाया कि प्रदेश की असेंबली को फिल्म स्टूडियो बना दिया है। साथ ही बता दें कि शूटिंग करने के लिए लोकतंत्र के मंदिर को फिल्म कंपनी को सौंप दिया गया हैं। रियासत में भ्रष्टाचार को बोलबाला है। नए-नए टैक्स लगाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने विपक्षी नेताओं को आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं को उजागर करने के लिए एसी कमरों से बाहर निकलें।