जम्मू कश्मीर में तीन दिन तक  लू का प्रकोप, 31 मई तक नहीं मिलेगी  राहत

देश के साथ गर्मी का प्रकोप सह रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों को अभी कुछ दिन तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

Advertisement

दो दिन राहत देने के बाद शनिवार को दिन भर धूप निकलने से बढ़ी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। वहीं, अगले तीन दिन तक लू का प्रकोप रहेगा। इसके प्रचंड गर्मी बेहाल करेगी। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

वहीं, अगर बात शुक्रवार की करे तो कई स्थानों पर बारिश होने के बाद रात का मौसम राहत भरा था। हालांकि दो दिनों के मुकाबले शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से गर्मी ने पहले की तरह जलाया और झुलसाया नहीं, मगर अपना पूरा अहसास कराया।

वीरवार और शुक्रवार को लगातार शाम के समय आसमान में छाए बादलों ने बरस कर गर्मी से बेहाल लोगों को खासी राहत दी। पिछली दो रातों को लोग बिना एसी व कूलर चलाए सुकून की नींद ले पाए। लोग शनिवार को भी राहत मिल जाने की कामना कर रहे थे, मगर ऐसा नहीं हुआ।

31 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 31 मई तक मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना से इंकार किया है। प्रदेश में इस महीने के अंत तक गर्मी और बढ़ने की संभावना का अनुमान है। अगले तीन दिन तक लू जारी रहेगी। आम तौर पर मौसम शुष्क रहेगा।

Advertisement