जेके मीडिया न्यूज पोर्टल ने सफलता की एक और पायदान को पार किया

जम्मू
विनोद कुमार

जेके मीडिया ने आपने सफलता के इतिहास में एक और पायदान को पार कर लिया। सफलता का अध्याय लिखते हुए जेके मीडिया ने गोल्डन प्लेबटन हासिल किया है। जेके मीडिया जम्मू-कश्मीर का पहला न्यूज पोर्टल बन गया है जिसको प्लेबटन ने नवाजा गया है। यूट्यूब प्लेटफार्म एक मिलियन सब्स्क्राइबर्स होने के बाद ही गोल्डन प्लेबटन का खिताब देता है। ग्रुप के चेयरमैन श्रीमान सुभाष चौधरी ने जेके मीडिया के सब्स्क्राईबर्स का आभाव व्यक्त करने के साथ-साथ इस मुकाम तक पहुंचाने वाली समूचे टीम की मेहनत को सराहा है।
न्यूज पोर्टल जेके मीडिया ने जम्मू-कश्मीर और समूचे देश के लोगों में आनी जगह बना ली है। जेके मीडिया ने हरवर्ग को अपने पोर्टल के परिवार का हिस्सा समझ कर काम किया है। शायद यही कारण है कि सब्स्क्राईबर्स ने दिल खोल कर प्यार दिया है। कोविड़-19 के दौरान पोर्टल से जुड़े लोगों ने अपनी जान पर खेल कर लोगों की सेवा समर्पितभाव से की। किसी गरीब गुरबा परिवार को अगर सरकार से इंसाफ की दरकार रही तो जेके मीडिया ही था, जो उस परिवार के साथ दिवार की तरह खड़ा रहा।खेल जगत, फिल्मी दूनिया, व्यापार कारोबार,हैल्थ सेक्टर, शिक्षा हो जेके मीडिया ने उनको पोर्टल में बराबर जगह दी। रियासत की राजनीति में जेके मीडिया का अपना ही नाम है। जेके मीडिया परिवार के सभी सदस्य खास तौर पर टीम लीडर अशीष कोहली, अशोक चलोत्रा ़ऋशि खजूरिया, तनदीप कौर, सरबजीत सिंह, अमित शर्मा, अशीष शर्मा, केहर सिंह, अब्बास,हरविंकल सिंह, शिपवन शर्मा,पारस वर्मा, विशेष भट्ट,लवली शर्मा, गुलशन कुमार की मेहनत से यह मुकाम हासिल हुआ है।