ड्रग स्मगलिंग पर पुलिस का शिकंजा, दो तस्करों की एक करोड़ रुपये की संपत्ति सीज

जम्मू। मादक पदार्थ के तस्करी के हॉट स्पाट माने जाने वाले जम्मू में पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जम्मू पुलिस ने शहर के राजीव नगर में दो घरों को रविवार को सीज किया। आरोप है कि दोनों घर मादक पदार्थों को बेचकर जुटाई गई राशि से बनाया गया है। जिला प्रशासन से आदेश हासिल करने के बाद पुलिस ने महिला समेत दो लोगों की संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सिटी साउथ अजय शर्मा ने बताया कि राजीव नगर में रहने वाली रीना देवी उर्फ रूपा निवासी राजीव नगर पर त्रिकुटा नगर पुलिस थाने में मादक पदार्थ की तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। रीना देवी ने राजीव नगर में तीन मंजिला मकान बनाया हुआ है, जिसका सरकारी रिकार्ड में मूल्य करीब 78 लाख रुपये है। वहीं, राजीव नगर में रहने वाले एक अन्य आरोपित पाल सिंह की भी संपत्ति सीज करने की कार्रवाई हुई है। पाल सिंह पर त्रिकुटा नगर में मादक पदार्थ की तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं। उसने भी नशा तस्करी से संपत्ति अर्जित की है।

पुलिस ने प्रशासन के निर्देश पर उसका दो मंजिला मकान भी सीज किया है। इस मकान का मूल्य 22 लाख रुपये है। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर वर्ष 2017 से 2023 के बीच नशा तस्करी के पांच मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। हालांकि जिन दो लोगों के घरों को सीज किया गया है, वे मौके पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार के सदस्य वहीं पर थे।