दिल्ली BJP की नई टीम का ऐलान, सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज का नाम भी शामिल,पढ़ें पूरी लिस्ट

बांसुरी स्वराज
बांसुरी स्वराज

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मंगलवार को नए पदाधिकारियों की टीम की घोषणा की। इस टीम में दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज सहित कई नए चेहरों को जगह मिली है। हर्ष मल्होत्रा, योगेंद्र चंदोलिया, और कमलजीत सहरावत को दिल्ली इकाई के नए महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नई टीम की घोषणा की, जिसमें कई महिला पदाधिकारी भी शामिल हैं। इस नई टीम में बांसुरी स्वराज, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना और इम्प्रीत सिंह बक्शी भी शामिल हैं।

बांसुरी स्वराज हाल ही में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थीं और उन्हें दिल्ली की भाजपा इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया था। इस नई टीम में और भी कई नेता शामिल हैं जो विभिन्न पदों पर नियुक्त किए गए हैं।

भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नई टीम को ‘युवा और ऊर्जावान’ नेताओं का मिश्रण करार दिया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों में विभिन्न जनसंख्या वर्गों से नेता हैं, जो पार्टी की विभिन्न मोर्चों और दलों के प्रतिनिधित्व करेंगे। यह नई टीम भाजपा के दिल्ली इकाई में नया ऊर्जा और दिशा प्रदान करने का प्रयास करेगी।                                                                                                                                         ये भी पढ़ें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाना हार्ट थ्रोब आउट: वरुण, जान्हवी, अनन्या-सारा ने रणवीर सिंह के साथ डांस किया