दुष्यंत चौटाला नें भाजपा कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

आने वाले 100 दिनों में जननायक जनता पार्टी, भाजपा सरकार और कांग्रेस की पोल खोलने का काम करेगी। गांव-शहरों में जजपा कार्यकर्ता न केवल संगठन मजबूती पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पलटू प्रदेश सरकार और कांग्रेस के खिलाफ पोल- खोलो अभियान भी चलाएंगे। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शहर के सेक्टर-9 में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।

कांग्रेस-भाजपा पर साधा निशाना

चौटाला ने कहा पिछले दिनों राज्य सरकार ने पिछली सरकार के कई फैसलों पर यू-टर्न लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है। आज सरकार की अनदेखी के चलते आयुष्मान योजना का करोड़ों रुपये बकाया होने के कारण जनता इलाज से वंचित हो रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों जनता को धोखा दे रही हैं।

भाजपा और कांग्रेस में सांठगाठ का लगाया आरोप

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार को अल्पमत में बता रहा थे और हम सबने राज्यपाल से फ्लोर टेस्ट की मांग भी की थी, लेकिन आज राज्यसभा चुनाव की उम्मीदवारी को लेकर हुड्डा की घबराहट और नंबर न होने की बात कहना दर्शाता है कि कांग्रेस और भाजपा में सांठगांठ है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा, भाजपा और कांग्रेस की पोल खोलने के लिए फील्ड में उतरेगी और जनता को उनकी असलियत से वाकिफ करवाएगी।

तीन महीने में निर्णायक परिवर्तन लेकर आना है: डॉ. अजय

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दिशा निर्देश दिए और कहा कि 3 महीने में निर्णायक परिवर्तन लेकर आना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में मजबूती के साथ आगे बढ़ने की ताकत जजपा कार्यकर्ताओं के पास है।

आज हमें हिम्मत और हौसले के साथ एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यकर्ता सम्मेलन में पिछले लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गई और संगठन नवनिर्माण को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने सभी से अनुशासित ढंग से पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने को कहा।

जननायक जनता पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलनों की कड़ी में रविवार को भिवानी और रोहतक में जिला स्तरीय कार्यक्रम हैं।