नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को उनके आधिकारिक आवास से कथित तौर पर नकदी मिलने के विवाद के बीच शुक्रवार को उनके पैतृक इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। यह जानकारी एक सरकारी अधिसूचना में दी गई। विधि मंत्रालय ने उनके स्थानांतरण की घोषणा करते हुए एक अधिसूचना जारी की।