निर्दलीय  विधायक राकेश दौलताबाद का निधन  , हरियाणा में जानिए अभी तक कितना हुआ मतदान

हरियाणा में दस लोकसभा सीटों और करनाल उपचुनाव का भाग्य आज ईवीएम में बंद हो जाएगा। दो करोड़ 76 हजार 768 मतदाता  223 उम्मीदवारों में से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। प्रदेश के 20,031 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे

निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन

गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे हार्ट अटैक आने से मौत हुई है।

दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक 30.5 फीसदी मतदान हुआ

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर दो करोड़ 76 हजार 768 मतदाताओं में से 61 लाख 21 हजार 610 वोटर ने मतदान किया। प्रदेश में दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक 30.5 फीसदी मतदान हुआ।

दोपहर तक प्रदेश में इन सीटों पर यह रहा मतदान
अंबाला       31.7
फरीदाबाद  25.7 
 गुरुग्राम     29.0
 हिसार       32.7
 करनाल     29.8
 कुरुक्षेत्र     33.5
महेंद्रगढ़-भिवानी 33.3
रोहतक      28.3
 सिरसा      32.6
 सोनीपत     29.9