नेपाल में Gen-Z आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। हालात बेकाबू होने पर सरकार ने शुक्रवार तक कर्फ्यू बढ़ा दिया है। इसी बीच रामेछाप जिला जेल से बड़ी खबर आई। यहां कैदियों ने भागने की कोशिश की, जिसे रोकने के लिए सेना ने गोलीबारी की।
क्या हुआ रामेछाप जेल में?
कैदियों ने अंदर के ताले तोड़ दिए और मुख्य दरवाज़ा खोलने की कोशिश की।
सेना ने गोली चलाई, जिसमें 12-13 कैदी घायल हो गए।
जेल में करीब 800 कैदी हैं। फिलहाल सभी को काबू में कर लिया गया है।
देशभर में जेल ब्रेक का असर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन के बीच नेपाल की 25 से ज्यादा जेलों से 15,000 कैदी भाग गए। कुछ खुद लौट आए और कई को सेना ने पकड़ लिया।
Gen-Z आंदोलन क्यों उग्र हुआ?
नेपाल सरकार ने हाल ही में 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन लगाया।
इसके विरोध में युवाओं ने संसद और सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया।
झड़पों में अब तक 30 लोगों की मौत और 1000 से ज्यादा घायल हुए।
राजनीतिक हलचल
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। सेना ने अब मोर्चा संभाल लिया है और हालात काबू में लाने की कोशिश जारी है।