पाकिस्तान में महिला की ‘ड्रेस’ पर भड़क उठी भीड़, होटल में लोगों ने चारों ओर से घेरा 

पाकिस्तान के लाहौर में एक महिला की कुर्ती को देख लोग आग-बबूला हो उठे। लोग महिला की कुर्ती को देख इतने भड़क उठे कि उसे हिरासत में लेना पड़ा।

दरअसल, मामला यह है कि कई लोगों ने दावा किया कि महिला की कुर्ती पर कुरान की आयत लिखी हैं। जब महिला एक रेस्तारां पर पहुंची थी, तभी महिला की पोशाक को देखकर भीड़ आक्रोशित हो गई। भीड़ ने महिला को होटल में चारों ओर से घेर लिया। 

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान पुलिस ने जानकारी दी कि महिला अपने पति के साथ शॉपिंग करने गई थी। महिला के कपड़े को देखकर गुस्साई भीड़ ने उसे कुर्ती उतारने के लिए कहा। गनीमत रही कि पंजाब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।