मुंबई में AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में AAP के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

प्रदर्शन
प्रदर्शन

मुंबई (Mumbai) पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) की गिरफ्तारी के विरोध में दक्षिण मुंबई स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे पार्टी के 25 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित गैरकानूनी जमावड़ा का मामला गुरुवार को दर्ज किया। आप ने दावा किया कि पार्टी की मुंबई इकाई के उनके नेताओं को सुबह ही घर पर हिरासत में ले लिया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आप के कार्यकर्ता निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए रात करीब ग्यारह बजे बलार्ड एस्टेट क्षेत्र में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए और उन्हें वहां से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ ‘गैरकानूनी जमावड़ा’ ​​के लिए मामले दर्ज किए गए हैं।

AAP ने दावा किया कि पुलिस ने बुधवार रात से ही शहर में ‘पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व पर कार्रवाई की’।

संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक ईडी हिरासत में रखा गया है, और ईडी ने कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी, जिसका संजय सिंह के वकील ने विरोध किया था।

ये भी पढ़ें ‘उम्मीद है कि यह फिल्म…’: डोनो के लिए सलमान खान ने अवनीश बड़जात्या, पलोमा ढिल्लन और राजवीर देओल को शुभकामनाएं दीं