फरीदाबाद के एक युवक ने होटल में महिला मित्र के साथ पहले खाया खाना, फिर खुद को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के बरेली से अपनी महिला मित्र से मिलने आए एक युवक ने सेक्टर-22 स्थित एक होटल में खुद को गोली मार ली। आज उसके परिवार वाले मिलने आएंगे। ऐसे में संभावना है कि वह पुलिस को शिकायत भी हैं। युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

शिवम नाम का युवक अविवाहित है जबकि उसकी महिला मित्र विवाहित बताई जा रही है। युवक ने खुद को गोली किस वजह से मारी। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है, युवक ने अभी इस बाबत बयान नहीं दिए हैं। महिला मित्र से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

महिला फरीदाबाद की पर्वतीय कालोनी की रहने वाली

महिला फरीदाबाद की पर्वतीय कालोनी की रहने वाली है। बरेली निवासी शिवम दो दिन पहले फरीदाबाद आया था। शनिवार को वह अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए यहां पहुंचा और सेक्टर 22 स्थित विद्या इन होटल में बुलाया। बताया जाता है कि वहां दोनों ने खाना खाया।

गोली चलने की आवाज सुनकर होटल में मचा हड़कंप

उसके बाद अचानक शिवम ने पिस्तौल निकालकर खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर होटल में हड़कंप मच गया। महिला मित्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची मुजेसर पुलिस (Faridabad Police) घायल शिवम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गोली क्यों चलाई, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी

थाना प्रभारी दर्पण कुमार का कहना है कि घायल शिवम करीब दो साल पहले यहां फरीदाबाद में ही रहता था उसी दौरान महिला से उसकी दोस्ती हुई थी। महिला विवाहित है, जबकि शिवम अविवाहित। उसने खुद को गोली क्यों मारी अभी इसकी जांच की जा रही है।