तकनिकी खामी क चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, केंद्रीय मंत्री भी थे सवार

तकनिकी खामी क चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
तकनिकी खामी क चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जाने वाली एक इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान रविवार सुबह टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों के भीतर वापस गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लौट आई। यह फ्लाइट संख्या 6E2652 थी जो सुबह करीब 8.40 बजे गुवाहाटी से उड़ी थी, लेकिन विमान ने करीब 20 मिनट के भीतर ही वापस एयरपोर्ट पर लौटने का फैसला किया। इस फ्लाइट के वापस लौटने का कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है।

इस फ्लाइट में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो विधायक प्रशांत फुकन और तेरोश गोवाला भी सवार थे। इन यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और उसे निरीक्षण के लिए भेज दिया गया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि विमान वापस आ गया है और गुवाहाटी में उतर चुका है, लेकिन कारणों को अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हम आवश्यक जानकारी के प्राप्त होते ही आपको अपडेट करेंगे।

ये भी पढ़ें 40 घंटे के बाद भी अब तक नहीं हो पाई 200 से ज्यादा शवों की पहचान