विश्व कप के दौरान दुखद खबर, भारत को स्पिन बोलिंग से कई मैच ​जीताने वाले इस महान खिलाड़ी का हुआ निधन

बल्ड कप के दौरान दुखद खबर, भारत को स्पिन बोलिंग से कई मैच ​जीताने वाले इस महान खिलाड़ी का हुआ निधन
बल्ड कप के दौरान दुखद खबर, भारत को स्पिन बोलिंग से कई मैच ​जीताने वाले इस महान खिलाड़ी का हुआ निधन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बल्ड कप के दौरान एक दुखद खबर आ रही है बता दें कि भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। उनके बारे में वह 77 साल के थे। बेदी ने भारत के लिए कुल 77 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 273 विकेट झटके थे। बेदी को भारतीय टेस्ट इतिहास के बेहतरीन स्पिनरों में माना जाता है। उन्होंने अपने दम पर देश को कई मैच जिताए थे। बिशन सिंह बेदी के बेटे का नाम अंगद बेदी और बहु का नाम नेहा धूपिया है। ये दोनों भारतीय फिल्म जगत में जाना-माना नाम हैं। बेदी ने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला था। वह भारत की मशहूर स्पिन चौकड़ी का हिस्सा रहे हैं। उनके अलावा इसमें इरापल्ली प्रसन्ना, श्रीनिवास वेंकटराघवन और भागवत चंद्रशेखर थे। बता दें कि चारों ने मिलकर 231 टेस्ट खेले और 853 विकेट हासिल किए।

पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी
पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

बता दें कि बेदी ने 1969–70 में कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 98 रन देकर सात विकेट लिए थे।
यह एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वहीं, मैच की बात करें तो 1977–78 में पर्थ के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 194 रन देकर कुल 10 विकेट झटके थे। उन्होंने टेस्ट में इकलौता अर्धशतक 1976 में कानपुर टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था।