बाज नहीं आ रहा मालदीव, पहले भारत के खिलाफ उगला जहर; अब तिरंगे का किया अपमान

मालदीव ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। पहले पीएम मोदी और भारत के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाली निलंबित नेता मरियम शिउना ने अब तिरंगे का अपमान किया है। मरियम ने भारतीय झंडे के खिलाफ एक विवादित पोस्ट किया है। 

दरअसल, मरियम शिउना ने विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) को निशाना बनाते हुए एक पोस्ट साझा किया था। उस पोस्ट में एमडीपी के लोगो की जगह भारतीय तिरंगे में लगे अशोक चक्र को लगाया गया था। हालांकि, मालदीव की इस नेता ने अब पोस्ट को डिलीट कर दिया है।

पोस्ट को हटाने के बाद शिउना ने भारत से माफी मांगी है। शिउना ने एक अन्य पोस्ट में कहा,

बता दें कि इससे पहले जनवरी में शिउना और दो सहयोगियों अब्दुल्ला महजूम माजिद और मालशा शरीफ ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे पर गलत टिप्पणी की थी। तीनों नेताओं ने लक्षद्वीप को मालदीव के प्रतिद्वंद्वी पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के प्रयास के रूप में बताया था। इसके बाद मुइजू सरकार ने तीनों को निलंबित कर दिया था।