भारत प्रिय को हाईकमान ने सौंपी अहम ज़िम्मेदारी राज्य किसान कांग्रेस की कमान भारत प्रिय के हाथ दी बड़ी उम्मीद के साथ कार्यवाहक अध्यक्ष का पद सौंपा

जम्मू
विनोद कुमार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत प्रिय को जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य किसान कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। पार्टी हाई कमान द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि आपकी नियुक्ति मुख्य रूप से जम्मू और कश्मीर प्रदेश किसान कांग्रेस की संगठनात्मक संरचना को विकसित करने के लिए है और आपको जम्मू और कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय में काम करने के लिए निर्देशित किया जाता है। आशा है कि आप अखिल भारतीय किसान कांग्रेस को मजबूत करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और कांग्रेस के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।