मतदान जारी, जानिए पहले दो घंटे में किस राज्य में कितनी वोटिंग, बंगाल में भिड़े बीजेपी प्रत्याशी और टीएमसी समर्थक

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में आज 11 राज्यों की 93 सीटों पर 7 मई को मतदान है। इस चरण में कुल 1331 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक है।हालांकि, कुछ लोकसभा सीटों पर मतदान शाम 4 बजे खत्म हो जाएगा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्‍यप्रदेश की नौ, असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, पश्चिम बंगाल की चार, दमन दीव और दादरा एवं नगर हवेली की दो सीटों पर मतदान है।

तीसरे चरण का रण खासा दिलचस्प है, क्योंकि इसमें 10 केंद्रीय मंत्रियों और चार पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई दिग्‍गजों की साख दांव पर लगी है। Jagran.Com पर पढ़िए वोटिंग की पल-पल की अपडेट…।

देश में सुबह 9 बजे तक 10.50 फीसदी मतदान

 : किस राज्य में कितना मतदान (प्रतिशत में)

असम : 10.12
यूपी: 11.13
कर्नाटक: 9.45
गुजरात: 9.83
गोवा: 11.83
छत्तीसगढ़: 13.24
दादरा और नगर हवेली व दमन-दीव: 10.13
पश्चिम बंगाल: 14.60
बिहार: 10.03
एमपी: 14.22
महाराष्ट्र 6.64