मासूम किशोरी के साथ आधा दर्जन दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

बता दें कि बिहार राज्य के सारण के खैरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ आधा दर्जन मनचलों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का एक मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद मनचलों द्वारा वीडियो बनाकर प्रसारित कर दिया।
साथ ही इस मामले में पड़िता के स्वजन के बयान पर छह लोगों को आरोपित किया गया है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक खैरा थाना क्षेत्र का रहने वाला प्रवीण कुमार बताया जा रहा है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रसारित वीडियो में नाबालिग से सुनसान जगह पर कुछ युवकों द्वारा जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया जा रहा है। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। घटना 20 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। घटना के दौरान वे आपस में अश्लील बातें भी कर रहे हैं और नाबालिग के साथ सभी बारी-बारी से दुष्कर्म कर रहे हैं। एसपी डॉ. गौरव मंगला ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सारण के डोरीगंज में लगभग डेढ़ लाख की चोरी
ठंड का मौसम शुरू होते ही चोरी की वारदात बढ़ गई है। छपरा के डोरीगंज थानाक्षेत्र में इन दिनों चोरों की सक्रियता में वृद्धि हो गई है। लोगों का कहना है कि रोकथाम की दिशा में पुलिस गंभीर नहीं है। गर्मी की अपेक्षा सर्दी के मौसम में चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हो जाती है। इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। ठंड की शुरुआत के साथ ही चोरों ने धावा बोलना प्रारंभ कर दिया है। डोरीगंज थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में पिछले तीन दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है। शनिवार की रात ओमप्रकाश सिंह के घर से नगदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई है। वहीं बंसी राय, धनंजय सिंह के यहां भी चोरी की घटनाएं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त गांव में इससे पहले चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। इसी तरह की घटनाओं ने लोगों की नाक में दम कर दिया है। हालांकि चोरों के हाथ लंबा माल भले ही नहीं लगा, लेकिन चोरी की घटनाओं पर रोकथाम की मांग उठने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करना चाहिए। घटनाओं की रोकथाम के लिए मामलों का खुलासा होना बहुत जरूरी है। इस संबंध में डोरीगंज थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस चोरी की घटनाओं पर गंभीर है। जल्द ही उद्भेदन किया जाएगा।