मॉस्को में गर्मी ने तोडा अपना रिकॉर्ड, सरकार ने 35 डिग्री पार होने पर जारी किए निर्देश

रूस की राजधानी मॉस्को में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। रूस में 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। आज रूस में अब तक का सबसे गर्म मौसम देखा गया, बता दें कि मॉस्को ने 1917 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं इससे पहले 3 जुलाई को तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्म मौसम के कारण एयर कंडीशनर, पंखे, आइसक्रीम और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ा दी गई है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने निवासियों से आग्रह किया कि गर्म हवाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें, जब तापमान बहुत गर्म हो तो घर में रहने का सलाह दी गई है।

फव्वारों का लिया सहारा

मॉस्को में रहने वाले लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए सार्वजनिक फव्वारों का सहारा लिया और पार्कों बैठे नजर आए। 70 वर्षीय मोनिरा गैलीमोवा नेबताया कि यह बहुत कठिन है, इससे काफी थकावट हो रही है। उन्होंने कहा कि हमें रात को नींद नहीं आती, यह बहुत मुश्किल है, खासकर हमारे आयु वर्ग के लिए। वहीं शुक्रवार को मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है, बताया जा रहा है शुक्रवार को रूस में तूफान आ सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 44 दिनों तक चली इस हीटवेव के दौरान गर्मी के कारण कई बीमारियों ने भी जन्म लिया, पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियां और कैंसर भी लोगों में तेजी से बढ़ने लगा था। 2010 में रूस में 44 दिनों की हीटवेव से 56 हजार लोगों की जान गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट पर इस बात का खुलासा हुआ।