PM मोदी ने की इस रिकॉर्ड की बराबरी,इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

आपकी जानकारी के लिए बता दें की खबर यह आ रही है कि?एनडीए के संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है।

आज ही कैबिनेट और राज्‍य मंत्री भी शपथ हो रही है। मोदी सरकार 3.O में कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए जागरण के साथ बने रहिए…

अन्नपूर्णा देवी और किरेन रिजिजू कैबिनेट मंत्री बने

झारखंड के कोडरमा से सांसद अन्नपूर्णा देवी और अरुणाचल से सांसद किरेन रिजिजू कैबिनेट मंत्री बने।

भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत ने ली मंत्री पद की शपथ

भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंत्री पद की शपथ ली है। 

अश्विनी वैष्णव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली भी शपथ

ओडिशा से राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव और एमपी के गुणा से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंत्री पद की शपथ ली।

जुरल ओरांव और गिरिराज सिंह भी कैबिनेट मंत्री बने

जुरल ओरांव और गिरिराज सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

राम मोहन नायडू और प्रह्लाद जोशी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली

राम मोहन नायडू और प्रह्लाद जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली है। राम मोहन चंद्रबाबू नायडू के बेटे हैं।