यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेलगाम कार ने वैन को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेलगाम कार ने वैन को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौ

यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार रात के 1 बजे, ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में, एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मारा, जिससे कार कई फीट तक घिसटी और फिर पलट गई।

इस भीषण सड़क हादसे में, कार के परखच्चे उड़ गए और छत उड़ गई, जिससे गाड़ी पूरी तरह से डैमेज हो गई। हादसे में कार के सवार लोगों के शरीर के टुकड़े बिखर पड़े है और उनके चिथड़े भी उड़ गए हैं। घायलों को भी गंभीर चोटें आई हैं, और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद, ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है.

इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वालें में से सभी एक ही परिवार के है और वे सभी दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। हादसे के बाद, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।