यूजर्स को मुफ्त में मिलती हैं गूगल की कई सारी सर्विस, फिर भी कैसे होती है मोटी कमाई?

दुनियाभर में गूगल एक मशहूर टेक कंपनी है, यह बात तो आप जानते होंगे। गूगल की कई सर्विस हैं, जिसका इस्तेमाल लोग जमकर करते हैं। गूगल सर्च इंजन और गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम जैसी सुविधाओं का लाभ लोगों को मिलता है। आप भी गूगल की कई सारी सर्विस का इस्तेमाल करते होंगे, मगर क्या आप जानते हैं कि गूगल हर मिनट में मोटा पैसा कमाता है। हालांकि, फिर भी यूजर्स को एक रुपया किसी भी सर्विस के लिए नहीं देना पड़ता है। गूगल यूजर्स पैसे भी नहीं लेता, फिर भी इतनी कमाई कैसे कर लेता है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की जानकारी। स्मार्टफोन में यूजर्स एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं, इस ओएस का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। इसके अलावा गूगल स्मार्टवॉच, टैबलेट और स्मार्टटीवी के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम बनाता है। स्मार्टवॉच, टैबलेट और स्मार्टटीवी के ओएस के लिए गूगल यूजर्स से किसी तरह का चार्ज नहीं लेता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद भी कंपनी आसानी से मोटी कमाई करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल की कमाई का मुख्य जरिया विज्ञापन हैं। इस बारे में शायद आप जानते होंगे। गूगल यूजर्स को कई सारे विज्ञापन दिखाकर अच्छी कमाई करता है। आपने अक्सर स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य डिवाइस में गूगल के कई विज्ञापन देखे होंगे, ज्यादातर यूजर्स इस पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं, मगर फिर भी गूगल हर समय तगड़ी कमाई करता है। आप गूगल की कई सेवाओं का लाभ उठाते हैं। जैसे- गूगल प्ले स्टोर, यूट्यूब और गूगल मैप्स आदि। इस सभी सर्विस का इस्तेमाल लोग आसानी से करते हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि गूगल इन सेवाओं के जरिए आसानी से मोटी कमाई करता है। इसके साथ ही गूगल कई सारे सब्सक्रिप्शन देता है, जैसे गूगल क्लाउड और गूगल ड्राइव आदि। इन सभी सब्सक्रिप्शन के दम पर ही गूगल अच्छी कमाई करता है। गूगल की इन सर्विस का इस्तेमाल पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि गूगल अपनी नेविगेशन सर्विस के जरिए काफी अच्छी कमाई करता है। गूगल ने इसके लिए दुनियाभर में कई एग्रीगेटर के साथ साझेदारी की हुई है। इस सेवा के इस्तेमाल के लिए एग्रीगेटर से उनकी कमाई का लगभग 30 फीसदी हिस्सा वसूला जाता है।