यूट्यूबर मैक्सटर्न ने लगाया एल्विश यादव पर गंभीर आरोप, कहा- जान से मारने की धमकी दे गए हैं

आए दिन सुर्खियों में रहने वाले बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एल्विश यादव पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। मैक्सटर्न ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में एल्विश यादव पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया है, जिसमें उन्होंने हाथापाई के बारे में भी बताया है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद एल्विश यादव एक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं। मामला की शुरुआत तब हुई जब एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी को क्रिकेट के मैदान में एक साथ देखा गया था। इस पर स्पोर्ट्स इन्फ्लुएंसर सागर ठाकुर ने उन्हें ट्रोल किया था। आइए जानते हैं कि अब मैक्सटर्न ने  एल्विश यादव पर क्या आरोप लगाए हैं।

कथित तौर पर,  हाल ही में सागर ने मुनव्वर और एल्विश की दोस्ती का मजाक उड़ाया था। इस बाद से बिग बॉस ओटीटी 2 विनर नाराज हो गए। हालांकि, मामले पर अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दरअसल यूट्यूबर मैक्सटर्न ने एल्विश को ट्रोल करने के लिए उनका वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘एलविश यादव और मुनव्वर की प्रेम कहानी