यूपी में कांग्रेस-सपा गठबंधन की अटकलों पर अखिलेश ने लगाया विराम, 17 सीटों पर लड़ेगी INC

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कांग्रेस से गठबंधन होना तय बताया है। उन्होंने दो घंटे में पता चलने की बात भी कही। अब तक के घटनाक्रम के बारे में उनका कहना था कि अंत भला तो सब भला।

स्‍वामी प्रसाद मौर्य के सवाल पर क्‍या बोले अखि‍लेश?

स्वामी प्रसाद मौर्य के आइएनडीआइए का हिस्सा बनने के बारे में उनका कहना था क‍ि यह गठबंधन अब बहुत आगे निकल चुका है। सलीम इकबाल शेरबानी के नाराज होने के बारे में बोले, सपा का प्रयास रहेगा कि सबको साथ रखा जाए। अभी सभी को जो नहीं दे पाए। कोशिश रहेगी, समय आने पर सभी को देंगे।

बता दें, अखिलेश यादव मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने भाजपा को नफरत और भ्रष्टाचार का पर्यायवाची बताया।