राजोरी के नौशेरा में इको वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना की हुई शिकार, हादसे में 3 लोगों की हुई मौत 

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि एक इको वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और पांच घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी राजोरी में ले जाया गया है।