रानियां में लोगों ने किया मोबाइल टावर लगाने का विरोध

स्थानीय लोगों ने रानियां शहर के भगत सिंह चौक पर मोबाइल टावर लगाने का विरोध कर रोष जताया है। स्थानीय लोगों शाम लाल, विजय, दर्शना, विकास आदि का कहना है कि आबादी वाले इलाके में वह किसी भी हालत में टावर नहीं लगाने देंगे। उन्होंने बाजार तक की चेतावनी दी।

Advertisement

टावर कंपनी के कुछ लोग शनिवार को भगत सिंह चौक में पहुंचे और मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू कर दिया। इसका पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए काम बंद करवा दिया। लोगों का कहना है कि आबादी के बीच में टावर लगाने से आसपास के लोगों को परेशानी होगी।

होम

 

हरियाणा

 

सिरसा

 

अंबाला

 

करनाल

 

कुरुक्षेत्र

 

कैथल

 

चरखी दादरी

 

सब्सक्राइब

PM Modi US Visit Live

Shahdol News

Karnataka

Maharashtra

Yudhra Box Office Collection Day 2

IND vs BAN

Khabron Ke Khiladi

हो गया विभागों का बंटवारा

Jharkhand

औरत ही निकली औरत की दुश्मन

Hindi News › Haryana › Sirsa News › People protested against installation of mobile tower in Rania

Sirsa News: रानियां में लोगों ने किया मोबाइल टावर लगाने का विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 22 Sep 2024 12:00 AM IST

विज्ञापन

 

People protested against installation of mobile tower in Rania

रानियां में माेबाइल टावर लगाने पर विरोध करते लोग। संवाद

Reactions

 

Trending Videos

ADVERTISEMENT

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

विज्ञापन

 

 

सिरसा/रानियां। स्थानीय लोगों ने रानियां शहर के भगत सिंह चौक पर मोबाइल टावर लगाने का विरोध कर रोष जताया है। स्थानीय लोगों शाम लाल, विजय, दर्शना, विकास आदि का कहना है कि आबादी वाले इलाके में वह किसी भी हालत में टावर नहीं लगाने देंगे। उन्होंने बाजार तक की चेतावनी दी।

टावर कंपनी के कुछ लोग शनिवार को भगत सिंह चौक में पहुंचे और मोबाइल टावर लगाने का काम शुरू कर दिया। इसका पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए काम बंद करवा दिया। लोगों का कहना है कि आबादी के बीच में टावर लगाने से आसपास के लोगों को परेशानी होगी।

विज्ञापन

 

 

उन्होंने बताया कि दो माह पहले भी यहां पर टावर लगाने के लिए कुछ लोग आए थे, लेकिन लोगों ने इसका विरोध किया। इस कारण टावर नहीं लग पाया। अब दोबारा यहां पर टावर लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। लोगों ने नगरपालिका के अधिकारियों और चेयरमैन से भी गुहार लगाई। तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि टावर नहीं लगाने देंगे लेकिन अब टावर लगाने आए लोग कह रहे हैं कि उनके पास नगरपालिका की अनुमति है।

 

इसलिए उन्होंने नगरपालिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य और परेशानी की अनदेखी कर अधिकारियों ने अपने लालच में अनुमति दी है। विरोध जता रहे लोगों ने कहा कि यहां टावर नहीं लगाने दिया जाएगा। इसलिए मौके पर काम बंद कर दिया गया है।

उधर, टावर कंपनी से आए एक अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में टावर पहले से लगा है। वह असुरक्षित है। उसी को बदल कर यहां छोटा टावर लगाया जा रहा है। उन्होंने नगरपालिका से इसकी अनुमति ली है। उन्होंने बताया कि फिलहाल चार दिन के लिए काम को रोक दिया गया है। स्थानीय लोगों की संतुष्टि होने के बाद अनुमति के आधार पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisement