रुझानों में अरुणाचल में भाजपा को बहुमत, सिक्किम में SKM का एकतरफा प्रदर्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में किसकी सरकार बनेगी, इसके फैसले के लिए मतगणना जारी। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की 60 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों (Sikkim Arunachal Pradesh Vidhan Sabha chunav Result Live) के परिणाम आ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दो प्रमुख दल हैं। सिक्किम में मुकाबला सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के मध्य है। भाजपा और कांग्रेस भी चुनाव मैदान में हैं

भाजपा के केंटो जीनी आगे

आलोंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के केंटो जीनी 1774 मतों से आगे हैं।

रुझानों में भाजपा को बहुमत

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 27, नेशनल पीपुल्‍स पार्टी आठ, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल दो, इंडियन नेशनल कांग्रेस एक और निर्दलीय दो सीटों पर आगे हैं। भाजपा 10 सीटों पर पहले ही जीत चुकी है।

भाजपा 25 सीटों पर आगे

  • भाजपा 10 सीटों पर जीत चुकी, 25 पर आगे
  • नेशनल पीपुल्‍स पार्टी नौ सीटों पर आगे
  • पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल तीन पर आगे
  • नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को दो सीटों पर बढ़त
  • दो पर निर्दलीय आगे
  • एक सीट पर कांग्रेस आगे
  • कितनी सीटों पर कौन आगे

    अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 23, नेशनल पीपुल्‍स पार्टी आठ, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल तीन, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी दो, दो पर निर्दलीय और एक सीट पर कांग्रेस आगे है।